{"_id":"704b64e2ea170d0cfb8b84e1c1eead00","slug":"mini-marathen-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की एकता के लिए दौड़े बच्चे, बूढ़े और जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की एकता के लिए दौड़े बच्चे, बूढ़े और जवान
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की एकता और अखंडता के लिए रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर छावनी परिषद की ओर से आयोजित मिनी मैराथन में 2000 से अधिक लोग दौड़े। इसमें स्ट्राइक वन कोर के 500 जवानों के साथ पांच सात के बच्चे से लेकर 40 साल से अधिक उम्र तक के लोग शामिल थे।
छावनी परिषद की ओर से पूरे मार्ग में रोशनी, सफाई आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए। टैंक चौराहे को भी रोशनी और झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया। रविवार को सुबह आठ बजे विधायक प्रदीप माथुर ने झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई।
इसका समापन हेलीपैड पर हुआ। इसमें स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान ने पुरस्कार बांटे।
इसमें सबसे बुजुर्ग रनर शिक्षक अतर सिंह धनगर को बेस्ट रनर घोषित किया गया।
महिला वर्ग में मिलिट्री हास्पिटल की चिकित्सक कैप्टन रमा शर्मा को प्रथम, वेटरनेरी चिकित्सक डा. अर्चना द्वितीय, नमित गोयल तीसरे स्थान पर रहीं। पुरु ष वर्ग में विष्णवीर सिंह प्रथम, महेश कुमार द्वितीय और मीनू कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में प्राची शर्मा प्रथम, पुष्पा द्वितीय और भगवती तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में राहुल कुमार प्रथम, राधेश्याम भाटी द्वितीय, शिवराम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कुसुम कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
छावनी परिषद के सीईओ कौशल गौतम ने आभार व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान को छावनी परिषद के सीईओ कौशल गौतम ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
शाबाश बच्चो! यही उत्साह देश को आगे ले जाएगा
मथुरा। छावनी परिषद की ओर से आयोजित मिनी मैराथन में देश के लिए जुटे 2000 से अधिक लोगों को देख स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान गदगद दिखे। उन्होंने बच्चों को शाबाशी देते हुए कहा कि यही उत्साह देश को आगे ले जाएगा।
परिश्रम और अभ्यास से शरीर आगे की चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है। शरीर व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सेना अपनी है और वह आपके हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
इस दौरान स्टेशन कमांडर स्ट्राइक वन कोर एसवीके सिंह ने कहा कि लोगों को उत्साह उमंग के साथ जिंदगी बितानी चाहिए। छावनी परिषद के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर कौशल गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में हम सब शामिल हैं और देश के लिए जो बन सके वह आसान तरीके से करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
महिला वर्ग की प्रथम विजेता मिलिट्री हॉस्पिटल की कैप्टन रमा शर्मा ने कहा कि आज लड़कियां किसी से भी कम नहीं है। फतह हासिल करने के लिए यदि मजबूत इरादे से आगे बढ़ा जाए तो सफलता जरूर मिलती है। डा. अर्चना ने कहा कि दौड़ और व्यायाम महिलाओं को भी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिक विकास होता है।
बच्चे भी दौड़े
मथुरा। मिनी मैराथन में आठ साल के गुरुशांत वीर सिंह और पांचवीं कक्षा के एक छात्र ने दौड़ लगाई। उनके छोटे भाई पांच साल के जिवशान वीर सिंह तो दौड़ने के लिए अपने पैडल स्कूटर को लेकर सड़क पर आ गए। घने कोहरे में वह भी लोगों के साथ दौड़े।