{"_id":"57c5ceaf4f1c1bbe122cb384","slug":"micromax-will-give-new-mobile-to-costmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोमैक्स को देना होगा नया मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रोमैक्स को देना होगा नया मोबाइल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला उपभोक्ता फोरम ने एक मामले में माइक्रोमैक्स कंपनी को नया मोबाइल, वाद व्यय और क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने अपने निर्णय में ऐसी सभी कंपनियों को चेतावनी दी है, जो वायदे के मुताबिक सही मोबाइल उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा रही हैं।
यह मामला फोरम के सामने वर्ष 2013 में आया। वादी मनोज भारद्वाज निवासी ऋषि नगर महोली रोड ने दावा प्रस्तुत किया कि उन्होंने 13 अगस्त, 2011 को माइक्रोमैक्स कंपनी का एक मोबाइल क्रय किया, जो कुछ दिनों बाद खराब हो गया। मोबाइल गारंटी पीरियड में था, लेकिन सर्विस सेंटर और कंपनी के अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी।
फोरम की ज्यूरी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, सदस्य रामबाबू केवट और सूफिया अशरफ के सामने वादी के अधिवक्ता राजेश कुमार जादौन ने अपने साक्ष्य पेश किए। वहीं प्रतिवादी कंपनी की ओर से भी प्रतिवाद किया गया।
विज्ञापन
सभी तथ्यों पर गौर करते हुए ज्यूरी ने वादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सभी कंपनियों को आगाह किया है कि जो गारंटी और वारंटी में वादे किए जा रहे हैं, उन्हें पूरा करना होगा। वादी को उसी मॉडल या उससे बेहतर मॉडल का मोबाइल, वाद व्यय और मानसिक पीड़ा के लिए 2000 रुपये अदा किए जाने का निर्णय सुनाया गया है।