फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Message of cleanliness given on the theme of 'My plastic is my responsibility'

Mathura News: मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी की थीम पर स्वच्छता का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness given on the theme of 'My plastic is my responsibility'
मथुरा। बांटी में सड़क किनारे से प्लास्टिक एकत्रित करतीं महिलाएं व अन्य। - फोटो : mathura
मथुरा। अधिकारियों ने पर्यावरण दिवस पर 50 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी की थीम पर लोगों से संवाद करने का निर्णय लिया है। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया जा रहा है। इसमें हर घर, दुकान, बाजार, कचरे आदि से प्लास्टिक एकत्रित करने की विस्तृत योजना बनाई है। ग्राम प्रधान, सचिव, सदस्य, आंगनबाड़ी, एएनएम, छात्र, शिक्षक, सफाईकर्मी सबको जोड़ा जा रहा है। ये मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी की थीम पर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज लिखी बोरियां भी बांट रहे हैं। ताकि घर का प्लास्टिक कचरा उसमें इकट्ठा कर सकें।
विज्ञापन

फिलहाल यह अभियान चयनित ग्राम पंचायतों में भी चलाया जा रहा है। सोमवार को डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने 50 और ग्राम पंचायत सचिवों को अपने-अपने क्षेत्र में यह अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान पर्यावरण दिवस पांच जून को चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाएंगे। साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रिसाइकिल प्लास्टिक से बनेंगे नए उत्पाद
अभियान के तहत करीब 15 टन प्लास्टिक इकट्ठी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद नौहझील स्थित प्लांट पर रिसाइकिल किया जाएगा। रिसाइकिल प्लास्टिक का विभिन्न तरीकों से उपयोग किया जाएगा। इसमें सड़क निर्माण, प्लास्टिक से बने उत्पाद समेत अन्य कार्य शामिल हैं। मेरठ की एक संस्था को रिसाइकिल प्लास्टिक उपयोग में लाने की जिम्मेदारी दी गई है। निर्धारित मानक के अनुसार ये संस्था रिसाइकिल प्लास्टिक को खरीदेगी। फिर कुर्सियां, मेज समेत अन्य उत्पाद तैयार करेगी।


गंदगी करने वाले दुकानदारों को थमाया जा रहा नोटिस
अभियान के साथ-साथ दुकान के आसपास गंदगी करने वाले दुकानदारों को चेतावनी नोटिस भी दिया जा रहा है। साथ ही जागरूक किया जा रहा है। अब तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में करीब एक हजार से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed