फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mercedes and Audi will be the election ride of officers

अफसरों की चुनावी सवारी बनेंगी मर्सिडीज और ऑडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mercedes and Audi will be the election ride of officers
मथुरा। विधानसभा चुनावों की तैयारियां अब जनपद में चरम पर हैं। खासकर मतदान को लेकर अफसरों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी प्रक्रिया में कर्मचारी और अधिकारियों की चुनावी डॺूटी के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें मर्सिडीज, ऑडी आदि लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं। इनके मालिकों को भी पुलिस ने अधिग्रहण के नोटिस थमा दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में प्रथम चरण के तहत विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पांच विधानसभाओं में १० फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए मतदान पार्टियां ९ जनवरी को मतदान केंद्र की ओर रवाना की जाएंगी। इसके लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने करीब ४५०० वाहन अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी किए हैं, जिन्हें पुलिस संबंधित वाहन स्वामी को तामील करा रही है। जनपद में अब तक ३०६६ नोटिस तामील किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में अब तक ९३१ बस, २३० ट्रक और १९३१ छोटे वाहन स्वामियों को यह नोटिस मिल गए हैं। इसमें अधिकांश ने अपने वाहन देने के लिए सहमति भी दे दी दी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के स्तर से चलाई गई वाहनों के अधिग्रहण की इस प्रक्रिया में लग्जरी गाड़ियों के स्वामियों को भी नोटिस भेजे गए हैं। इसमें मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू इनोवा, बोलेरो सहित अन्य गाड़ियां शामिल हैं। इससे निजी वाहन स्वामी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर लग्जरी वाहनों के मालिकों की बेचैनी देखते ही बन रही है। अनेक मामलों में एक ही व्यक्ति के एक से अधिक वाहनों का अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी हो गए है। ऐसे लोग अपने लग्जरी वाहनों को चुनावी डॺूटी से मुक्त कराने की जुगत में सिटी मजिस्ट्रेट आफिस और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। ऑडी मालिक संतोष सिंह ने बताया कि मेरे पास दो गाड़ियां हैं, दोनों के अधिग्रहण का नोटिस मिल गया है। मैं अपना काम कैसे करूंगा।

३४ वाहन स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जिन लोगों ने नोटिस रिसीव करने या गाड़ियां देने से मना किया है, ऐसे ३४ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed