फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mentally ill woman created ruckus at Mathura Junction accusing her of bag theft

मथुरा जंक्शन पर महिला का बखेड़ा: बोली- मेरा बैग नहीं मिला, तो ट्रेन के आगे कूद जाऊंगी; पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 24 Oct 2023 10:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Oct 2023 10:50 PM IST
सार

जीआरपी मथुरा थाना इंस्पेक्टर संदीप तोमर के अनुसार मूल रूप से बंगाल की रहने वाली पूजा नाम की महिला का हरियाणा में मायका है।

विज्ञापन
Mentally ill woman created ruckus at Mathura Junction accusing her of bag theft
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पिछले सप्ताह बखेड़ा करने वाली महिला ने मंगलवार को जीआरपी थाने में फिर से हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने अपना बैग चोरी होने का आरोप लगाया। जीआरपी कर्मियों से उसे ढूंढ कर लाने को कहने लगी। धमकी दी कि बैग नहीं मिला, तो ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे देगी।

विज्ञापन

जीआरपी मथुरा थाना इंस्पेक्टर संदीप तोमर के अनुसार मूल रूप से बंगाल की रहने वाली पूजा नाम की महिला का हरियाणा में मायका है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पिछले सप्ताह उसने प्लेटफार्म संख्या एक पर आकर हंगामा किया था। वह पटरी पर भी लेट गई थी। बहुत मशक्कत के बाद महिला सुरक्षा कर्मियों ने उसे पटरी से हटाया था। समझा बुझाकर घर के लिए रवाना किया था। मंगलवार को वह फिर से मथुरा जंक्शन आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाने आकर बताया कि वह प्रतिक्षालय में बैठी थी। वहां से उसका बैग चोरी हो गया। उसे तलाश करने को कहने लगी। महिला के आरोपों के आधार पर थाने की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मगर, उसके पास बैग होने का कोई भी फुटेज नहीं मिला। महिला को समझाया गया तो वह बखेड़ा करने लगी। उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। इधर, कुछ देर बाद महिला खुद ही थाने से चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed