फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   memorandum was submitted to Sub-Divisional Magistrate protesting against event of actress Sunny Leone

Mathura: नव वर्ष पर फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध, ज्ञापन साैंपकर प्रशासन से की ये मांग

Tue, 30 Dec 2025 03:29 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 30 Dec 2025 03:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के नव वर्ष पर होने वाले कार्यक्रम का विरोध तेज हो गया है। सामाजिक संगठन भी इस आयोजन के विरोध में उतर आए हैं। ऐसे में आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
memorandum was submitted to Sub-Divisional Magistrate protesting against event of actress Sunny Leone
समिति पदाधिकारियों ने साैंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में नव वर्ष पर होने वाले फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के कार्यक्रम के विरोध में हिन्दू जनजागृति समिति के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन साैंपा। कार्यक्रम को निरस्त करने की मांग की। लगातार विरोध के बाद आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


हिन्दू जनजागृति समिति के सुरेश मुंजाल ने बताया कि ज्ञात हुआ है कि एक जनवरी को नव वर्ष के अवसर पर मथुरा के एक होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं ब्रजभूमि की पावनता के लिए विश्व भर में पूजनीय है। उक्त अभिनेत्री का कार्यक्रम धार्मिक नगरी मथुरा की मर्यादा, सांस्कृतिक पहचान एवं नागरिक भावनाओं के प्रतिकूल है।
विज्ञापन


इसको लेकर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा आपत्ति जताई गई है। संस्था पदाधिकारियों ने मथुरा के उप जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार को ज्ञापन साैंपा। इसमें कार्यक्रम को निरस्त करने, आयोजकों की ओर से अशोभनीय सामग्री अथवा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले तत्व सम्मिलित पाए जाने पर कार्रवाई और भविष्य में मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार के आयोजन की अनुमति न दिए जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed