फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Memorandum submitted to DIOS in the name of Chief Minister

Mathura News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DIOS in the name of Chief Minister
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन योजना की बहाली एवं एनपीएस एरियर के बकाया भुगतान की मांग को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह छौंकर ने कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। इसमें प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और एनपीएस के अंतर्गत लंबित एरियर का भुगतान किए जाने की मांग रखी गई है।
विज्ञापन


प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह राणा ने कहा कि शिक्षक समाज का भविष्य अंधकारमय किया जा रहा है। पुरानी पेंशन योजना हमारी सामाजिक सुरक्षा की रीढ़ है और जब तक यह बहाल नहीं होती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। मंडलीय मंत्री जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार केवल आश्वासन देती रही है, लेकिन शिक्षक समाज अब निर्णय चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंत्री शिव कुमार सिंह ने भी शिक्षकों की एकता और अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। प्रमोद कुमार पटेल, ओम गौड़, कालीचरण शर्मा, अनिल कुमार विश्वकर्मा, बलदेव प्रसाद, मनोज कुमार, अभिनेश्वर सिंह, राजेश कुमार सरोज, शैलेंद्र कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed