{"_id":"6a42b7466afbfa3d420c0338","slug":"memorandum-regarding-farmers-issues-submitted-to-the-sdm-mathura-news-c-369-1-mt11020-148682-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो एसडीएम महावन को ज्ञापन देते भाकियू चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावन। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के तत्वावधान में सोमवार को महावन तहसील परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत का नेतृत्व संगठन के तहसील अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने किया। महापंचायत में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए, अपनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
महापंचायत के उपरांत किसानों ने आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) महावन ऊषा सिंह को सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समयबद्ध निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में किसानों ने फसलों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, अंश संशोधन के लंबित मामलों का निस्तारण, बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा झरौठा विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई। इसके अलावा किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को लाभ दिलाने, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने, बलदेव के हनुमान तिराहा पर पुल का चौड़ीकरण कर जाम की समस्या से निजात दिलाने, पैतृक भूमि की दाखिल-खारिज में अवैध धन उगाही पर रोक लगाने तथा नहर एवं बंबों की समुचित सफाई कराने की भी मांग की गई।
महापंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर व तहसील अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा किसानों और आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। यदि प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। महापंचायत में बिरला नेताजी, धर्मेंद्र तोमर, संजय रावत, उमेश प्रधान, वेदप्रकाश पाराशर, कुंवर नरेंद्र सिंह, कृपाशंकर शुक्ला, मेंबर रावत, सीमा शर्मा, निर्मला, ब्रजेश चौधरी, रामगोपाल बघेल, अरनव, साहब सिंह, परशुराम, रोहित, निधिराज, पवन, ललित, बलभद्र व बड़ी संख्या में किसान संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे।