{"_id":"6a04d97cda74620009049223","slug":"membership-in-charge-appointed-for-uk-usa-and-dubai-mathura-news-c-369-1-mt11002-146255-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यूके, यूएसए और दुबई में सदस्यता प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यूके, यूएसए और दुबई में सदस्यता प्रभारी नियुक्त
विज्ञापन
मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद के चुनाव के लिए चल रहा सदस्यता अभियान अब वैश्विक स्तर पर पहुंच गया है। परिषद द्वारा देश-विदेश में रह रहे समाज के बंधुओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों के प्रभारियों की नियुक्ति की है।
परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक के निर्देश पर महामंत्री राकेश तिवारी ने सदस्यता अभियान एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए विभिन्न देशों और महानगरों में प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने यूके से मोहित अनंत चतुर्वेदी, यूएसए से निकुंज संजय चतुर्वेदी तथा दुबई से नीतेद्र चतुर्वेदी एवं मधुरम चतुर्वेदी को नामित किया है। वहीं भारत के विभिन्न महानगरों में मुंबई से दिलीप चतुर्वेदी एवं बनवारी चतुर्वेदी, गुजरात से अमित अरविंद पाठक एवं सत्यम चतुर्वेदी तथा दिल्ली से अनुराग चतुर्वेदी एवं संजय चतुर्वेदी को सदस्यता अभियान के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
बताया कि प्रवासी भारतीय अपने देश के वैध निवास प्रमाण अथवा आईडी की प्रति प्रस्तुत कर सकेंगे, जबकि भारत में रहने वाले सदस्यों के लिए स्थानीय पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। मतदाता सूची तैयार किए जाने के मद्देनजर सभी सदस्य 25 मई तक अपनी जानकारी परिषद कार्यालय में उपलब्ध करा देंगे।