फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   member of Banke Bihari Temple High Powered Management Committee received threats

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य को धमकी, पुलिस से सुरक्षा की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
member of Banke Bihari Temple High Powered Management Committee received threats
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत गोस्वामी ने सेवायत परिवार की महिला पर उनके घर जाकर किराएदार से उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है। सेवायत गोस्वामी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए 17 को प्रस्तावित हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में डर के कारण न आने की बात कही है। उन्होंने सीओ सदर को वाट्सएप पर दी तहरीर में सुरक्षा की मांग करते हुए महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने महिलाओं की वीडियो भी पुलिस को भेजी हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में जयपुर स्थित अपने घर से मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी ने सीओ सदर को व्हाट्सएप पर भेजी तहरीर में बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंदिर प्रबंधन के लिए बनीं हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य हैं। वह कमेटी के हर कार्य में सहयोगी हैं। इसलिए सेवायत परिवार की महिलाएं उनसे रंजिश मानती हैं। उन्होंने आरोप लगाया महिलाएं मंदिर चबूतरे पर 108 दिन तक सरकार एवं हाईपावर्ड कमेटी के विरोध में नारेबाजी कर लोगों में भ्रम फैला रही हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गोस्वामी परिवार की एक नामजद महिला 15 महिलाओं के साथ उनके घर के नीचे ब्यूटी पार्लर में जबरन घुसीं और उनकी किरायेदार चेतना से उनके बारे में पूछते हुए अभद्र शब्द बोलते हुए मारने की बात कही। उनका कहना है कि महिलाओं ने कॉरिडोर मामले से उन्हें दूर रहने को कहा है। उन्होंने पार्लर एवं घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की घर आई महिलाओं की वीडियो पुलिस को भेजते हुए, महिलाओं से जानमाल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग के साथ ही कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को होने वाली श्रीबांके बिहारी हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी की बैठक में वह डर के कारण शामिल नहीं होंगे। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने कहा कि मंदिर के दिनेश गोस्वामी की ओर से वाट्सएप पर शिकायत एवं महिलाओं की उनके घर में प्रवेश करते हुए वीडियो मिली हैं। जांच की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed