फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mela today at bandi village

गांव बंदी में मेला आज

Thu, 02 Apr 2015 11:48 PM IST
राजेश पाठक
राजेश पाठक Updated Thu, 02 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
mela today at bandi village
बलदेव-राया रोड पर बलदेव से तीन किमी दूर गांव बंदी में हर साल चैत्र शुक्ल चतुर्दशी को भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और यदुवंशियों की कुल देवी बंदी, आनंदी और मनोवाच्छा देवी की आराधना के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इस दौरान बच्चों के मुंडन संस्कार किए जाते हैं। कुश्ती दंगल आयोजन भी खास रहता है। इस बार यह आयोजन तीन अप्रैल को होगा। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

 
 गांव में मंदिर का निर्माण सन 1300 के आसपास देवी के भक्त घासीराम सेठ आगरा ने कराया था।  बंदी देवी के चमत्कार का वर्णन भागवत के दसवें स्कंध के तीसरे और चौथे अध्याय में मिलता है। इसके अनुसार कंस की जेल में भगवान कृष्ण के जन्म के समय योगमाया के चमत्कार से जेल के पहरेदार सो गए थे। वासुदेव कृष्ण को नंद बाबा के यहां छोड़ आए और वहां से वे कन्या को ले आए।
विज्ञापन


योगमाया कंस के हाथ से छूट कर लुप्त हो गई। वासुदेव देवकी को बंधनों से मुक्त कराने वाली मैया और नंद के घर में आनंद बरसाने वाली आगे चल कर बंदी आनंदी देवी नाम से विख्यात हुईं। तीसरी मैया मनोवाच्छा देवी की मान्यता है कि यशोदा ने कंस और अन्य राक्षसों से कृष्ण-बलराम की रक्षा की कामना की थी। देवी ने यशोदा मैया की मनोकामना पूर्ण की। यही मनोवाच्छा कहलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी मान्यता है कि मनोवाच्छा देवी भेंगापन, टेड़ापन, तुतलाना, हकलाना आदि दोषों को दूर करती हैं। इसके बदले में लोग देवी पर चांदी की जीभ और आंख अर्पित करते हैं। खास बच्चों के लिए यह पूजा की जाती है। वहीं बंदी के यदुवंशी जादौन समाज में आज भी नववधू सबसे पहले देवी के दर्शन करती है।


मंदिर के  समीप ही स्थित आनंद कुंड मूर्तियों का प्राकट्य स्थल है। गर्ग संहिता के अनुसार मां बंदी ने राधाजी का शृंगार महारास में किया है। बंदी देवी ने माथे का तिलक आनंदी देवी ने कर्ण आभूषण भेंट किए। पुजारी रामस्वरूप और मेला आयोजन समिति के मानवेंद्र सिंह, मोहनश्याम प्रधान, भूपेंद्र सिंह जादौन आदि ने मेले में शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed