{"_id":"5e75116b8ebc3e78af5da14e","slug":"meeting-mathura-news-agr4347904152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा का हुआ ऐतिहासिक विकास : लक्ष्मीनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा का हुआ ऐतिहासिक विकास : लक्ष्मीनारायण
विज्ञापन
कलेक्टे्ट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने उपलब्धियां गिनाईं। दुग्ध मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में जनपद में ऐतिहासिक विकास हुआ है। सांसद और विधायक निधि से भी गांव-गांव बिजली और सड़क का जाल तो बिछा है, वहीं गोशालाओं के निर्माण से गोवंश की काफी हद तक दशा सुधरी है।
कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि 19.24 करोड़ रुपये की सांसद और 17.80 करोड़ की विधायक निधि से पांचों विधानसभा में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, सामुदायिक भवन और तिपहिया वाहनों का वितरण किया गया। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 19.85 करोड़ रुपये से 52 सड़कों का निर्माण कार्य हुआ। अवस्थापना से 331.813 करोड़ से 129.81 किमी. सड़कों का निर्माण हुआ।
299.99 करोड़ से अमृत योजना के तहत सीवर और गृह संयोजन किया गया। 228.123 करोड़ रुपये से 2173.663 किमी. सड़क गड्ढामुक्त हुईं। 145 करोड़ की लागत से 400 केवी उपकेंद्र का नौहझील का निर्माण और उच्चीकरण किया गया। 136 करोड़ की लागत से गोवर्धन रिंग रोड का निर्माण। 134.949 करोड़ से ओडीआरएमडीआर में 365.701 किमी. राज्य मार्गों का निर्माण। इसके अलावा यमुना पर पुल और सड़कों के निर्माण भी कराए गए।
विज्ञापन
प्रदेश दुग्ध विकास मंत्री ने बताया कि पशुपालन विभाग में 3.06 करोड़ की लागत से वेटनरी विश्वविद्यालय में बकरी नस्ल सुधार को आधुनिक बकरी प्रक्षेत्र की स्थापना। 90 लाख रुपये हरे चारे को संरक्षित करने को ईकाई की स्थापना। 2.40 करोड़ से दो वृह्द गो-संरक्षण केंद्रों का निर्माण। 11.83 करोड़ की लागत से नगरीय निकायों में गोशालाओं का निर्माण कराया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी सवर्ज्ञराम मिश्र मौजूद रहे।