फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Meeting called to end the feud between mayor and councilors

Mathura News: महापौर और पार्षदों की रार खत्म करने के लिए बुलाई बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Meeting called to end the feud between mayor and councilors
मथुरा। महापौर और पार्षदों की रार को समाप्त करने के लिए उप सभापति नगर निगम मुकेश सारस्वत ने रविवार को बैठक बुलाई है। दोपहर एक बजे कृष्णा नगर स्थित नए कार्यालय में सभी पार्षद व महापौर और नगर आयुक्त के साथ समन्वय बैठक होगी। उन्होंने सभी 70 वार्डों के पार्षदों से समय से पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते दिनों पार्षद दल के नेता चौधरी राजवीर सिंह के नेतृत्व में करीब 50 पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम सीपी सिंह और एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी से मिला था। सभी पार्षदों का आरोप था कि 15वीं वित्त ग्रांट से विकास कार्य कराने जाने के लिए शासन द्वारा करीब 46 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। प्रत्येक वार्ड के लिए 60-60 लाख रुपये जारी करने के निर्देश थे, जबकि महापौर ने 30-30 लाख रुपये की धनराशि ही जारी की है।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 करोड़ रुपये आपदा कोष में रखने पर भी पार्षदों ने आपत्ति जताई थी। दूसरी ओर बीते मंगलवार को महापौर विनोद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पार्षदों से मिले थे। महापौर ने पार्षदों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की थी। हालांकि पार्षदों का कहना था कि महापौर ने सभी पार्षदों से माफी मांगने आए थे, लेकिन महापौर इस बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात ने शुक्रवार को और तूल पकड़ लिया। फिर पार्षदों और महापौर के बीच मोबाइल कॉल पर जमकर जुबानी तीर चले। पार्षदों और महापौर की आपसी रार मैं शहर का विकास सिमट गया है। इसको लेकर उपसभापति ने रविवार को सभी पार्षद और महापौर की समन्वय बैठक बुलाई है। इसमें नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं पार्षद दल के नेता चौधरी राजवीर सिंह का कहना है कि बैठक से पहले पार्षदों को दो दिन का समय दिया जाना चाहिए था। तत्काल बैठक बुलाने से कुछ पार्षद पहुंचेंगे तो कुछ नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed