{"_id":"5e540e748ebc3ef3875cc823","slug":"meeting-about-holi-mathura-news-agr431026075","type":"story","status":"publish","title_hn":"लठामार होली के दौरान नहीं दी जाएंगी गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लठामार होली के दौरान नहीं दी जाएंगी गालियां
विज्ञापन
फोटो-63 लठामार होली की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते बरसाना के विप्र समाज के लोग।
- फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। बरसाना-नंदगांव की लठामार होली की सभ्यता को बनाए रखने के लिए दोनों कस्बों के ब्राह्मण समुदाय की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुराने स्वरूप के अनुसार ही होली खेली जाएगी। होली के दौरान दी जाने वाली गालियों पर पुर्णत: प्रतिबंध लगेगा। गाली देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे के सारा देवी अतिथि भवन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि लठामार होली में वही ब्राह्मण परिवार होली खेलेगा, जो यहां का मूल निवासी होगा। वहीं चिकसौली, गाजीपुर, कमई, करहला, रूपनगर आदि गांवों से आकर यहां बसे ब्राह्मण होली नहीं खेल पाएंगे। लठामार होली के दौरान हुरियारों द्वारा दी जाने वाली गालियों पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
इस दौरान कोई भी गाली देता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। होली के दौरान रसिक कवियों की गलियां नंदगांव-बरसाना के लोग एक दूसरे को देंगे। पास वाले ही हुरियारे व हुरियारिन नंदगांव बरसाना की लठामार होली में भाग ले सकेंगे। इस बार दर्जनों कुरीतियों को समाप्त कर द्वापरयुगीन होली की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। बैठक में गोस्वामी समाज के मुखिया रामभरोसी गोस्वामी, मंदिर रिसीवर कृष्णमुरारी गोस्वामी, प्रयागराज श्रोत्रिय, बनवारी श्रोत्रिय, महेश गौड़, प्रवीन गोस्वामी, बालकिशन, संजय गोस्वामी आदि मौजूद थे।