{"_id":"5893772d4f1c1bc64fe802f7","slug":"meetig-of-jayant-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में रालोद के बिना नहीं बनेगी सरकार: जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में रालोद के बिना नहीं बनेगी सरकार: जयंत चौधरी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
जयंती चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा है कि भाजपा, सपा और बसपा को जनता खारिज कर चुकी है। इन पार्टियों के बड़े-बड़े दिग्गज रालोद में शामिल हो रहे हैं। इस बार प्रदेश में रालोद एक बड़ी ताकत बनकर सामने आएगी। हमारे बिना कोई भी सरकार नहीं बना पाएगा।
गुरुवार को बालाजीपुरम में मथुरा विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी डा. अशोक अग्रवाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा तो एक जुमला पार्टी है। जो भी वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है। इस सरकार से आगे भी कोई उम्मीद करना बेमानी होगा।
सपा पर हमलावर हुए जयंत ने कहा कि सपा के तो घर में ही झगड़ा है। अब भला यह प्रदेश का क्या भला करेंगे। सपा ने पांच साल में कुछ नहीं किया। अफसरों के तबादले भी पैसे लेकर किए गए हैं। बसपा ने प्रदेश के खजाने को लुटाया है। जनता इन पार्टियों को पहचान गई है। हर जगह रालोद प्रत्याशियों को भारी समर्थन मिल रहा है। दूसरे दलों को छोड़कर लोग रालोद की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने हाल फिलहाल में रालोद ज्वाइन करने वाले नेताओं के नाम भी मंच से गिनाए।
विज्ञापन
जयंत चौधरी ने बताया कि रालोद की सरकार बनने पर 100 दिनों में सभी सरकारी विभागों में नौकरियां निकाली जाएंगी। पुलिस वालों का ट्रांसफर उनके गृह जनपद के पड़ोसी जिले में किया जाएगा। अशोक अग्रवाल की पुत्री आस्था अग्रवाल ने भी सभा के दौरान पिता के लिए वोट मांगे। कांग्रेस नेता तुलसी स्वामी भी बालाजीपुरम् में हुई जनसभा में रालोद के मंच पर दिखे।
इस दौरान उद्योगपति शैलेंद्र अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, विधायक त्रिलोकी दिवाकर, श्याम चतुर्वेदी, चौधरी अनूप सिंह, रविंद्र नरवार, हरीश शर्मा, चौधरी धर्म सिंह, राजेंद्र सिकरवार, रामवीर भरंगर, ताराचंद्र गोस्वामी, डा. युनूस कुरैशी और राजीव ब्रजवासी ने विचार रखे।