फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   medicine verification has been failed

चेन्नई में फेल हुआ जिले से गया खांसी का सीरप

Fri, 01 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 01 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
medicine verification has been failed
चेन्नई में लिया गया खांसी की दवा का नमूना फेल होने के बाद चेन्नई से औषधि विभाग की टीम मथुरा पड़ताल करने आई। जिस दुकान से यह सीरप गया था वह दुकान मौके पर नहीं मिली। इसके बाद कारोबारी को फोन कर कार्यालय बुलाया गया, यहां उसके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


जिला औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि हर्ष प्लाजा डैंपियर नगर स्थित फार्मेको बायो केयर द्वारा चेन्नई के मेडिकल स्टोर पर कुछ खांसी के सीरप बेचे गए हैं। बीते दिनों वहां के औषधि विभाग के अफ सरों ने सीरप का नमूना लेकर जांच को भेजा, ये नमूना फेल हो गया।
विज्ञापन


मामला यूपी (मथुरा) से जुड़ा होने के चलते केके नगर चेन्नई की ड्रग इंस्पेक्टर ए अमूठा ने उत्तर प्रदेश के औषधि निदेशक को पत्र लिखकर जांच में मदद मांगी। इस पर मथुरा के जिला औषधि निरीक्षक दीपक कुमार और चेन्नई से आयीं ए अमूठा ने विक्रेता को कार्यालय बुलाया। कारोबारी ने बताया कि उसने ये दवा बिलासपुर में डा. कुमार फार्मास्युटिकल से खरीदी है। इस पर एक टीम निर्माता कंपनी के यहां भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed