फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MD got angry at the councillors in front of the minister for opposing the electricity system

Mathura News: विद्युत व्यवस्था का विरोध करने पर मंत्री के सामने पर्षदों पर भड़के एमडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
MD got angry at the councillors in front of the minister for opposing the electricity system
मथुरा। विरोध के बाद पार्षदों को शांत कराते महापौर व अन्य अधिकारी।  - फोटो : mathura
मथुरा। नगर निगम व विद्युत विभाग की करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को लोकार्पण करने आए मंत्री एके शर्मा से बेहतर विद्युत व्यवस्था की मांग पर एमडी नितिन कुमार से पार्षदों से नोकझोंक हो गई। मौजूद अधिकारियों ने जैसे-तैसे मामला शांत किया। मंच उठकर महापौर विनोद अग्रवाल भी पार्षदों को शांत कराने में जुट गए। पार्षदों ने जलभराव से निजात, बेहतर विद्युत व्यवस्था और शत-प्रतिशत गंगाजल आपूर्ति की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि भले ही मथुरा-वृंदावन ने स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में 11वां स्थान प्राप्त किया हो, लेकिन यहां की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। पर्याप्त मात्रा में इंतजाम न होने से घंटों तक बिजली गुल रहती है। मानसून के दौरान हल्की बारिश होने पर दिनभर बिजली गायब रहती है। इसके साथ ही पार्षदों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की भी मांग की है। नाले-नालियों का गंदा पानी घरों में घुसने लगता है। इससे राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली गुल होने पर भी लोगों को यही हाल रहता है। इन्हीं समस्याओं को लेकर पार्षदों ने मंत्री को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था पर विरोध को लेकर वहीं मौजूद विद्युत निगम के एमडी नितिन कुमार पार्षदों का विरोध करने लगे। इसके बाद मामला बढ़ गया। पार्षदों ने नारेबाजी भी की और एमडी का विरेाध करने लगे। हालांकि वहीं मौजूद एडीएम एफआर पंकज कुमार वर्मा, नगर आयुक्त जग प्रवेश समेत अन्य अधिकारियों ने पार्षदों का शांत कराया। इसके बाद उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद राजीव सिंह, तिलकपुर चौधरी, मुन्ना मलिक, अंकुर गुर्जर, हनुमान पहलवान, चंदन आहूजा, राकेश भाटिया, कुलदीप पाठक, निरंजन सिंह कुंतल, धर्मेश नौहवार, मनोज धनगर, जितेंद्र माहौर, राकेश यादव , राजेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, नीलम गोयल, सोहेब कुरैशी और अबरार कुरैशी समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे।



---

मंत्री आने से पहले चला गोवंश पकड़ने का अभियान

मंत्री की आने से पहले नगर निगम की टीम दिनभर व्यवस्थाएं संभालने में लगी रही। कहीं सफाई अभियान चला तो कहीं गोवंश को पकड़ते नजर आए। डैंपियर नगर में निगम की टीम गोवंश को पकड़ने में जुटी रही। इस दौरान टीम ने दर्जनों गायों को पकड़कर गोशाला भेजा है। हालांकि मंत्री के आने के अभियान हवा-हवाई हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed