{"_id":"6795127e9b0f79a1510f8954","slug":"mbbs-student-sneha-dies-in-medical-college-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस छात्रा की माैत...स्नेहा का शव देख फट पड़ा मां का कलेजा, परिजनों के भी नहीं थमे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस छात्रा की माैत...स्नेहा का शव देख फट पड़ा मां का कलेजा, परिजनों के भी नहीं थमे आंसू
Sat, 25 Jan 2025 11:52 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:52 PM IST
सार
परिजनों को बताया गया कि बेटी की तबीयत खराब हो गई है। परिजन तत्काल रवाना हो गए। वहां पहुंचने पर बेटी मृत मिली। बताया गया कि हार्ट अटैक से छात्रा की माैत हुई है।
विज्ञापन
विलाप करते मृतक छात्रा के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिजनों ने नम आखों से एमबीबीएस छात्रा स्नेहा पाठक का अंतिम संस्कार किया। वह शनिवार शाम को कानपुर से शव लेकर मथुरा पहुंचे। अंतिम विदाई देने के लिए रिश्तेदारों व लोगों का घर पर तांता लग गया। बेटी का शव देखकर मां फफक-फफक कर रो पड़ीं। मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
परिजनों के नहीं रुक रहे थे आंसू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता जयप्रकाश पाठक ने बताया है कि वह शुक्रवार को राया स्थित अपने स्कूल में बैठे थे। उनकी छोटी बेटी शालू भी बच्चों को पढ़ाने में सहयोग करती हैं। वह दोनों स्कूल में थे। इसी समय उनके मोबाइल पर उनकी पत्नी का फोन आया। पत्नी ने उनसे कहा कि स्नेहा की तबीयत खराब है उसके कॉलेज से फोन आया है। यह बात सुनकर वह और छोटी बेटी शालू वहां से सीधे कानपुर निकल गए।
वहां पहुंचने के बाद परिजनों को स्नेहा की हार्ट अटैक से मौत की सूचना मिली। स्नेहा कानपुर में मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से स्नेहा की पांच माह पढ़ाई रुक गई थी। इसलिए एमबीबीएस फाइनल का यह अंतिम माह चल रहा था। नहीं तो पांच माह पहले उसे डिग्री मिल जाती।
वहां पहुंचने के बाद परिजनों को स्नेहा की हार्ट अटैक से मौत की सूचना मिली। स्नेहा कानपुर में मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से स्नेहा की पांच माह पढ़ाई रुक गई थी। इसलिए एमबीबीएस फाइनल का यह अंतिम माह चल रहा था। नहीं तो पांच माह पहले उसे डिग्री मिल जाती।