फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mazar could not be removed, officers returned due to protest

Mathura News: सड़क चौड़ीकरण में बाधक मजार को हटाने पहुंचे अधिकरी वैरंग लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mazar could not be removed, officers returned due to protest
वृंदावन। मथुरा-वृंदावन चौड़ीकरण कार्य में बाधक बने अतिक्रमणों को हटाने का कार्य बुधवार को नहीं हो सका। अध्धा पुलिस चौकी के निकट मजार को हटाने के लिए पहुंचे अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों के विरोध के कारण अधिकारी लौट गए। लोगों ने मजार के ऊपर से पुलिया बनाने की मांग की है। वृंदावन में अद्धा वाले बाबा की मजार को हटाने की सूचना पर दर्जनों मुस्लिम समाज के लोग जुट गए।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। अद्धा चौकी के पास अद्धा वाले बाबा की मजार और मस्जिद बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यह संपत्ति वक्फ नंबर 360 में दर्ज है। लोक निर्माण विभाग ने मजार के आसपास बुलडोजर चलाकर समतलीकरण का कार्य शुरूकरते हुए मजार को हटाने के लिए कुछ दिन की मोहलत दी गयी थी। दरगाह की इंतजामिया कमेटी के सचिव सादाब खान ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दरगाह को बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

मजार को लोक निर्माण विभाग द्वारा हटाने की सूचना पर बुधवार को लोग मौके पर एकत्रित हो गए। प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग की। लोगों के अनुसार ओवर ब्रिज बनाकर दरगाह का संरक्षण किया जाए। साकिर, बबलू कुरैशी, लाल पहलवान, रज्जू कुरैशी, अबरार, भारती, आजाद कुरैशी, जमालु कुरैशी , आस मोहम्मद मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के जेई कुंवर आशीष सिंह ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed