फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Matkas kept in jail barracks, RO water will be installed

जेल की बैरक में रख गए मटके, लगेंगे आरओ वाटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Matkas kept in jail barracks, RO water will be installed
मथुरा। बढ़ते तापमान के असर से बचाने के लिए जेल में बंदियोें को मटके का ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक बैरक में दस-दस मटके रखवा दिए हैं। उधर, जेल प्रशासन द्वारा प्रत्येक बैरक में आरओ वाटर लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि अहातों में पहले से ही आरओ वाटर लगा हुआ है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोगों को ठंडे पानी की भी आवश्यकता महसूस होने लगी है। जेल मेें बंदियों की आवश्यकता को देखते हुए जेल प्रशासन ने बैरकों में मटके रखने का इंतजाम किया है। जेल मेें बनी १८ बैरकों में से प्रत्येक मेें कम से कम दस मटके रखवाए गए हैं। जिनको लगातार भर कर रखने का इंतजाम भी किया गया है। जबकि अहाते में पहले से आरओ वाटर लगे हुए हैं। जेल प्रशासन द्वारा प्रत्येक बैरक में भी आरओ वाटर कूलर लगाने का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

गर्म हवा निकालने को लगवाए पंखे
बैरकों से गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए जेल की बैरकों में गर्म हवा बाहर फेंकने के लिए पंखे लगवाए गए हैं। जिससे बैरकों को तापमान नियंत्रित हो सके।
बंदियों को गर्मी से बचाने का पूरा प्रयास
कोई भी बंदी गर्मी से प्रभावित न हो इसके लिए हमने जेल में बैरकोें मेें मटके रखवा दिए हैं। जल्द ही प्रत्येक बैरक मेें आरओ वाटर कूलर भी लगवाए जाएंगे।
- ब्रजेश कुमार सिंह, जेल अधीक्षक जिला कारागार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed