फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura's athletes shine in Prayagraj, win gold and silver medals

Mathura News: प्रयागराज में चमके मथुरा के एथलीट, जीते स्वर्ण और रजत मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mathura's athletes shine in Prayagraj, win gold and silver medals
मथुरा। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 60वीं यूपी स्टेट ओपन जूनियर एवं अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत समेत अन्य पदकों पर कब्जा किया है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि मंगलवार को हुई अंतिम प्रतियोगिता में अमित कुमार ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण और 400 मीटर दौड़ में रजत, सोनिया उपाध्याय ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 5000 मीटर दौड़ में रजत मेडल जीता। इसके साथ ही रजत कुमार ने अंडर-18 में 64.07 मीटर दूरी तक भाला फेंक कर स्वर्ण, श्याम चौधरी ने अंडर-23 की डिस्कस थ्रो में 49.22 मीटर दूरी तक डिस्कस फेंककर रजत, महिला वर्ग की अंडर-23 आयु वर्ग की लंबी कूद में प्रतियोगिता में शिखा ने 5.20 मीटर दूरी तय कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 20 आयु वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में रामरतन ने कांस्य मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार वाजपेई ने बताया कि पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, सह-सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय, डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, ज्ञानेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह सोलंकी, सीमा शर्मा, वर्षा गौतम ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed