{"_id":"6262af4455dc0f5d16778317","slug":"mathura-zebra-crossing-and-direction-board-will-be-installed-at-the-intersections-mathura-news-mtr5164682159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग और लगेंगे दिशा सूचक बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग और लगेंगे दिशा सूचक बोर्ड
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठकर करते नगर आयुक्त अनुनय झा।
मथुरा। बड़े-बड़े शहरों की तरह ट्रैफिक नियमों को प्रभावी बनाने के लिए कार्य प्रारंभ हो गया है। बहुत जल्दी ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ मिलकर नगर निगम सभी सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग और मार्किंग कराएगा।
इसके अलावा बाहर से आने वाले यात्रियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए दिशा सूचक बोर्ड भी जगह-जगह लगाने की प्लानिंग है। किसी भी स्थान पर जलभराव न हो, इसके लिए जल निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दो माह के लिए चल रहे विशेष सफाई अभियान को प्रभावी बनाने पर मंथन हुआ।
शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में लोनिवि और जल निगम अफसरों के साथ सड़कों के अनुरूप लेन पेंटिंग और स्टैंडर्ड बोर्ड लगाए जाने पर मंथन हुआ। सभी मार्गों पर चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग बनाने और मार्किंग किए जाने के साथ लोगों की सुविधा को दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बताया शुरूआत में पांच तिराहों एवं चौराहों पर बोलार्ड लगाए जाएंगे। किसी भी हालत में कहीं भी सीवर ओवर फ्लो न होने पाए। जलभराव के निस्तारण को स्थायी समाधान कराया जाए। साथ ही निर्देशित किया कि स्थायी समाधान होने तक आवश्यकता के मुताबिक पंप लगाकर जल निकासी कराई जाए।
15 अप्रैल से 15 जून तक चलने वाले 60 दिवसीय विशेष सफाई अभियान पर नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों से चर्चा की। नगर आयुक्त ने विभिन्न मार्ग का सौंदर्यीकरण, चौराहों का सौंदर्यीकरण, पार्क का सौंदर्यीकरण, अंडरपास का सौंदर्यीकरण, वेडिंग जोन, ढकेल व पटरी दुकानदारों को सुव्यवस्थित करने आदि के संबंध में कार्य योजना आगामी चार दिन में प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक में अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल और डीके सिंह, लेखाधिकारी डॉ. गीता कुमारी आदि मौजूद रहे।