फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Youth arrested for indecency over phone with SDM and Inspector

मथुरा: एसडीएम और इंस्पेक्टर से फोन पर अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Youth arrested for indecency over phone with SDM and Inspector
मथुरा। अधिकारियों से फोन पर अभद्रता करने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। शनिवार को पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जो नौहझील इंस्पेक्टर और एसडीएम के साथ फोन पर अभद्रता करता था।
विज्ञापन

अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के गांव नुन्हेरा निवासी दलवीर पुत्र रूम सिंह दो अन्य साथियों संग नौहझील क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करता है। दलवीर साथियों के साथ मिलकर बीते कई दिन से इंस्पेक्टर नौहझील प्रदीप कुमार यादव और एसडीएम इंद्र नंदन सिंह के सरकारी नंबरों पर फोन कर रहा था।

कभी ईंट-भट्ठा मालिक का नाम लेकर कभी ठेकेदार बनकर अधिकारियों से अभद्रता करता था। बदल-बदल कर फोन कर तरह-तरह की बातें करता था। इससे अधिकारी परेशान हो गए। एसएसआई राजकुमार ने बताया कि सरकारी नंबरों पर फोन कर अभद्रता करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed