{"_id":"612651bd8ebc3e79c43fa48a","slug":"mathura-young-rld-siege-officers-by-demonstrating-at-cantt-powerhouse-mathura-news-agr504970857","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: युवा रालोद ने कैंट बिजलीघर पर प्रदर्शन कर अफसरों का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: युवा रालोद ने कैंट बिजलीघर पर प्रदर्शन कर अफसरों का किया घेराव
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपते रालोद के पदाधिकारी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। युवा रालोद ने बुधवार को कैंट बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हुए विद्युत अफसरों का घेराव किया। यहां पर युवाओं ने विद्युत निगम को कोसा। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर सात सूत्री राज्यपाल को नामित ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा।
युवा रालोद जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी के नेतृत्व में युवाओं ने बुधवार को कैंट बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हुए विद्युत निगम के अफसरों का घेराव किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली की प्रति यूनिट कम की जाए, किसानों को खेती के लिए बिजली मुफ्त में मिले, घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली फ्री मिले, बिजली बिलों में फिक्स चार्ज की वसूली समाप्त हो, व्यापारियों के कोरोना काल में बंद दुकानों के बिल माफ हो और किसानों के ट्यूबवेल के फिक्स चार्ज की वसूली बंद की जाए। यह सभी मांगे पूरी नहीं की गई तो युवा रालोद बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।
रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, विश्वेंद्र चौधरी, दिगंबर पोनियां, हरवीर नरवार, संतोष राणा, अनिल पचहरा, चौ. मोनू भगत, पवन चौधरी, आकाश चौधरी, राजीव चौधरी, गीतम चौधरी, रूपेश कुमार, शिवकुमार फौजदार, प्रशांत प्रधान, धर्मेंद्र तोमर, सुरेश रावत, विक्रम सिकरवार, गौरव तोमर, मुनेश, पवन रावत, देवेंद्र, ओमवीर आदि शामिल रहे।