{"_id":"6af4074ffb62908773099265","slug":"mathura-yamuna-dwitiya-lakhs-of-devotees-take-holy-dip-at-vishram-ghat-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यमुना द्वितीया पर विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यमुना द्वितीया पर विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Wed, 11 Nov 2026 11:42 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:42 AM IST
सार
धर्मनगरी मथुरा में यमुना द्वितीया का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यमुना स्नान और पूजन के लिए प्राचीन विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
यमुना द्वितीया पर मथुरा के विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धर्मनगरी मथुरा में यमुना द्वितीया का पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर यमुना स्नान और पूजन के लिए प्राचीन विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पर्व के दिन सुबह से ही घाटों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। यमुना द्वितीया के पावन अवसर पर विश्राम घाट स्थित यमराज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलें। परंपरा के अनुसार, बहनों ने यमराज का विधिवत पूजन किया।
उन्होंने अपने भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। पर्व को लेकर विश्राम घाट सहित आसपास के मंदिरों और बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।

Trending Videos