फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Woman sitting on dharna at Jain police station, pleading for justice

मथुरा: जैंत थाने पर धरने पर बैठी महिला, न्याय की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Woman sitting on dharna at Jain police station, pleading for justice
मथुरा। थाना जैंत के बाहर न्याय की गुहार लगाने बैठी पीड़िता गर्भवती।
मथुरा। छटीकरा में घरेलू विवाद के चलते गर्भवती महिला के साथ उसके देवर समेत ससुरालीजनों ने मारपीट कर डाली। मारपीट से दहशत में आई महिला न्याय के लिए थाना जैंत की चौखट पर न्याय की आस में घंटों सिसकती रही, पर पुलिस कतई भी नहीं पसीजी। घंटों रो-रोकर पीड़िता को जैंत पुलिस ने हम देख लेंगे, कहकर भगा दिया।
विज्ञापन

योगी सरकार में भी महिलाओं के साथ घरेलू उत्पीड़न के मामले थम नहीं रहे हैं। महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए बनाई गई मिशन शक्ति हेल्प डेस्क भी सफेद हाथी साबित हो रही हैं। लगता है कानून के रखवालों को योगी सरकार के आदेशों का जरा भी ख्याल नहीं है, वर्ना कानून की चौखट पर फरियाद लेकर आई मारपीट का शिकार गर्भवती महिला को थाने के गेट पर घंटों सिसकना पड़ा। उसे न्याय देना तो दूर पुलिस ने फटकारकर भगा दिया।
विज्ञापन

थाना जैंत के गांव छटीकरा निवासी संजू के अनुसार उसके पति काम पर गए थे। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में घरेलू विवाद को लेकर देवर और उसकी पत्नी व परिवार के कई अन्य लोगों ने गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता किसी तरह बचकर अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता घंटों तक अपनी बच्ची को लेकर थाने के द्वार पर बैठी रही लेकिन पुलिस का दिल नहीं पसीजा। महिला ने रो-रोकर अपना दुखड़ा सुनाया लेकिन पुलिस देख लेंगे कहकर गर्भवती को थाने से भगा दिया। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि थाने पर आने वाली हर पीड़ित की सुनवाई होगी। अगर ऐसा मामला है तो पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed