फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Wearing Basanti clothes and gold ornaments

मथुरा: बसंती परिधान और स्वर्ण आभूषण धारण कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Wearing Basanti clothes and gold ornaments
वृंदावन (मथुरा)। जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के मंदिर में 26 जनवरी बसंत पंचमी पर महोत्सव के रंगीले-रसीले आयोजन के साथ ही समूचे ब्रज मंडल में सवा माह तक चलने वाले फाग महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। बसंतोत्सव के अवसर पर ठाकुरजी को बसंती परिधान के साथ-साथ स्वर्ण आभूषणों सहित सरसों के फूलों की माला धारण कराई जाएगी।
विज्ञापन

26 जनवरी को बसंतोत्सव के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी को मेवा-केसर युक्त छैना की खीर और केसरिया मोहनभोग (हलुआ) का विशेष भोग निवेदित किया जाएगा। बसंत पंचमी के दिन से दोनों समय ठाकुरजी के मस्तक, कोमल कपोलों (गाल) तथा चिबुक (ठुड्डी) पर लाल गुलाल के बिंदे लगाए जाएंगे। इस पर्व से मंदिर में होली पदों का गायन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि फाग महोत्सव का ये आयोजन अनवरत सवा माह तक चलेगा। इस मध्य 3 मार्च रंगीली एकादशी से 7 मार्च होली पूर्णिमा तक विश्व प्रसिद्ध सरस रंगीली होली का आयोजन होगा। 8 मार्च को धुलैड़ी के दिन डोलोत्सव का परंपरागत आयोजन होगा। इसके दूसरे दिन 9 मार्च से मंदिर में ग्रीष्मकालीन सेवाओं का दौर आरंभ हो जाएगा, जो भाईदूज 15 नबंबर 23 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंत पंचमी से होली के रसिया के स्वरूप में दर्शन देंगे ठाकुरजी
ठाकुरजी बसंत पंचमी से होली के रसिया स्वरूप में दर्शन प्रदान करने लगेंगे। होली महोत्सव मनाने के लिए आराध्यप्रभु श्रीबांकेबिहारीजी महाराज को आरोग्यसुख से परिपूर्ण रखने की दिव्य भावना से सेवायतों व भक्तजनों द्वारा लगातार सवा माह तक मेवा, मिष्ठान व गाय के दूध से निर्मित शुद्ध घी से बने पकवानों के भोग पदार्थ अर्पित किए जाएंगे। ठाकुर बांकेबिहारीजी मंदिर में बसंत पंचमी से आरंभ होने वाले इस महा महोत्सव के बाद समूचे ब्रज मंडल में होली का डांढा गढ़ने के साथ ही 40 दिनों तक चलने वाले फाग महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed