फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Warrant from the court going on against Ramvriksha Yadav, who died in CBI's file

मथुरा: सीबीआई की फाइल में मर चुके रामवृक्ष यादव के खिलाफ चल रहा कोर्ट से वारंट

Fri, 22 Apr 2022 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2022 08:24 PM IST
सार

मथुरा के जवाहर बाग हिंसा का मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव सीबीआई की जांच में मृत घोषित हो चुका है, लेकिन एक अन्य मामले में उसके खिलाफ अब भी वारंट जारी है। 

विज्ञापन
Mathura: Warrant from the court going on against Ramvriksha Yadav, who died in CBI's file
रामवृक्ष यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई की फाइलोें में मर चुके जवाहर बाग हिंसा के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव का अदालत आज भी हाजिर होने का इंतजार कर रही है। उसके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट हैं। शुक्रवार को भी यह वारंट जारी रहे। वर्ष 2015 मेें उद्यान विभाग मेें हुई मारपीट की वारदात के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज गौड़ की अदालत में इस वारदात का नामजद रामवृक्ष यादव का गुरुभाई राजनारायण शुक्ला ही हाजिर हुआ। जबकि अदालत ने अन्य मामलोें में सुनवाई की तारीख 18 मई तय की।

विज्ञापन


27 मई 2015 को उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने रामवृक्ष यादव सहित सहित चंदन बोस, अमित सिंह राजनारायण शुक्ला, महीपत सिंह के खिलाफ मारपीट तोड़फोड़ आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में गैर हाजिर होने के कारण केवल राजनारायण शुक्ला को छोड़कर रामवृक्ष सहित सभी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी यह वारंट जारी रहे। राजनारायण शुक्ला के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि इस केस के अलावा 14 और मामलों की सुनवाई भी हुई। उद्यान विभाग के मामले में रामवृक्ष यादव सहित चार के खिलाफ गैरजमानतीय वांरट हैं। अदालत ने सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed