फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Warm the pocket of the accountant, get the desired income certificate made

मथुरा: लेखपाल की जेब गर्म करो, मनचाहा आय प्रमाणपत्र बनवाओ

Mon, 27 Sep 2021 06:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Warm the pocket of the accountant, get the desired income certificate made
छह दिन के अंतराल पर एक ही व्यक्ति के बनाए गए आय प्रमाण पत्र। सुविधा शुल्क लेकर लेखपाल ने पहले में 80 - फोटो : MATHURA
छाता (मथुरा)। अगर आपको अपनी आय कम या अधिक करानी हो तो अपने क्षेत्र के लेखपाल की जेब गर्म करो और अपनी जरूरत के हिसाब से आय करा लो, जहां कम आय के प्रमाणपत्र की जरूरत है, वहां के लिए कम आय का प्रमाणपत्र और जहां अधिक आय का प्रमाणपत्र बनवाना है, वहां के लिए अधिक आय का प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं, बस जरूरत है कि आप अपने लेखपाल की जेब कितनी गर्म करते हैं।
विज्ञापन

जी हां ऐसा ही एक मामला छाता तहसील के गांव बदनगढ़ में देखने को मिला है, जिसमें लेखपाल ने छह दिन के भीतर ही आवेदनकर्ता का आय प्रमाणपत्र 80 हजार से घटाकर 45 हजार रुपये सालाना का बना दिया। अधिकारी भी आंख बंद कर बैठे हैं, उन्होंने हस्ताक्षर भी कर दिए।
विज्ञापन

गांव बदनगढ़ निवासी तीरथराज पुत्र ज्ञान चंद ने आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जन सुविधा केंद्र पर आवेदन किया था। हल्का लेखपाल ने 21 सितंबर को 80 हजार रुपये वार्षिक का आय प्रमाणपत्र बना दिया। उसके बाद जब आवेदनकर्ता लेखपाल से मिला और उससे कम आय का प्रमाणपत्र बनाने को कहा तो लेखपाल ने अपनी जेब गर्म कर 27 सितंबर को 45000 रुपये वार्षिक आय का दूसरा प्रमाणपत्र जारी कर दिया, जबकि एक बार प्रमाणपत्र जारी होने पर तीन वर्ष तक वह मान्य रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान मनोज कुमार ने इसकी शिकायत एसडीएम, तहसीलदार व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई है। एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि शिकायत की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed