फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Vrindavan residents mobilized due to terror of monkey and e-rickshaw

मथुरा: बंदर और ई रिक्शा के आतंक से परेशान वृंदावनवासी हुए लामबंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Vrindavan residents mobilized due to terror of monkey and e-rickshaw
मथुरा। वृंदावन चुंगी चौराहे पर ई-रिक्शा की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ब्रजवासी।
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने का सबसे बड़ा कारण बने ई-रिक्शा एवं आम जन की समस्या बंदरों के उत्पात को लेकर प्रशासनिक ढिलाई के खिलाफ नगरवासी लामबंद हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के व्यापारिक, राजनीतिक, स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता और पंडा समाज के लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पैदल मार्च निकाल कर नगर निगम कार्यालय और कोतवाली पर हंगामा किया। नगर निगम चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस से वार्ता की लेकिन दोनों की समस्याओं का समाधान नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

रालोद नेता योगेश द्विवेदी ने कहा कि जल्द समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो बंदरों के कारण लोग वृंदावन आने में डरने लगेंगे। बंदर आए दिन स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु, महिला, बुजुर्ग, बच्चों पर जानलेवा हमला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि नगर की सड़कों के साथ-साथ गली-गली में ई-रिक्शा चालकों ने आतंक मचा रखा है। छोटे-छोटे बच्चे ई-रिक्शा चलाते हुए देखे जा सकते हैं। शिकायतों के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि दोनों मुख्य समस्या वृंदावन वासियों के लिए परेशानी का कारण है।

पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने कहा कि बंदरों और ई-रिक्शा चालकों के आतंक से वृंदावन में हाल बेहाल हो गए है। दो दिन पूर्व मासूम बच्चे की टिर्री की टक्कर से मौत हो गई। सुधीर शुक्ला, धनेंद्र अग्रवाल, आलोक बंसल, शत्रुघन शर्मा, मेघश्याम गौतम ने कहा कि नगर में ई-रिक्शा और बंदरों से क्षेत्र वासी काफी परेशान हैं। अभय वशिष्ठ, पंडित उदयन शर्मा, सुनील गौतम, जितेंद्र गौतम, धर्मेंद्र गौतम, दंपत्त किशोर दीक्षित, पुरुषोत्तम शर्मा, चंद्र मोहन जायसवाल, राम नारायण ब्रजवासी आदि थे।
वृंदावन में दौड़ रहे ई-रिक्शा को किस नियम के अनुसार बंद कराएं। ई-रिक्शा को रोकने का काम नगर निगम का है, पुलिस का नहीं।
- सूरज प्रकाश शर्मा, कोतवाली प्रभारी वृंदावन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed