{"_id":"602427828ebc3ee9054647eb","slug":"mathura-vrindavan-kumbh-will-be-monitored-by-drone-mathura-news-agr480043946","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा : ड्रोन से की जाएगी वृंदावन कुंभ की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा : ड्रोन से की जाएगी वृंदावन कुंभ की निगरानी
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते आईजी आगरा रेंज ए सतीश गणेश एवं अन्य पुलिस अधिक?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। मुख्यमंत्री के आगमन और कुंभ मेला बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को आईजी आगरा जोन ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। यहां पुलिस की इकाइयों के साथ हाईटेक कंट्रोल रूम को देखा। पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से मेला पर नजर रखी जाएगी।
यमुना किनारे 16 फरवरी से आयोजित होने वाले कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए उच्च अधिकारियों का दौरा लगातार जारी है। इसी प्रक्रिया में वृंदावन आए आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ कुंभ क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण किया। साथ ही मेला क्षेत्र में अस्थायी रूप से बनाई गई पुलिस लाइन, थाने-चौकी तथा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कंट्रोल रूम की तैयारियों को देखा। आईजी ने कहा कि यहां स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर रिवर पुलिस व गोताखोर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक और सफल हो।
डीएम और मेलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कुंभ मेला वैष्णव बैठक के साथ मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की व्यवस्थाओं को देखने के लिए बुधवार को डीएम नवनीत चहल और मेलाधिकारी नगेंद्र प्रताप और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ वृंदावन पहुंचे। जनपद के शीर्ष अधिकारियों ने मेला की तैयारियों का जायजा लिया। जल निगम, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी के कार्यों को देखा। जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम क्रांतिशेखर सिंह भी साथ रहे।