Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura-Vrindavan is all decked up, welcoming with Braj folk art

Mathura News: सजकर तैयार हुआ मथुरा-वृंदावन, ब्रज की लोक कलाओं से होगा स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mathura-Vrindavan is all decked up, welcoming with Braj folk art
मथुरा। छटींकरा पर दीवारों पर बनाई गई श्रीकृष्ण भगवान की पेंटिंग।  - फोटो : mathura
वृंदावन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पूर्व ही मथुरा-वृंदावन सजकर तैयार हो गया है। यहां की एक-एक दीवारें श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर उनका स्वागत कर रही हैं। सड़क से लेकर बाजार तक अद्भुत नजारा बिखेरे हुए हैं। कई दिनों से तैयारियों में जुटा प्रशासन अब उनके स्वागत और सुरक्षा में जुटने को बेताब है। ब्रज के कलाकार भी उन्हें अपनी लोक कलाओं को दिखा हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करेंगे। मथुरा-वृंदावन में दो दर्जन स्थानों पर कलाकार पारंपरिक प्रस्तुतियां देते हुए सड़क के किनारे नजर आएंगे।
विज्ञापन

इंतजार की घड़ी बृहस्पतिवार को खत्म होने जा रही है। सुबह 10 बजे महामहिम वृंदावन की पावन भूमि पर होंगी। उनके आगमन से पूर्व में पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। जब से महामहिम के आने का संदेश प्रशासन के पास पहुंचा तभी से विकास कार्याें का ज्वार फुट पड़ा। सड़कों से लेकर खंभे तक दुरुस्त कर दिए गए। मंदिरों में सफाई से लेकर रंगाई-पुताई भी शुरू हो गई। वृंदावन रेलवे स्टेशन के हालात को सुधारा गया। जर्जर अवस्था में पहुंच चुके इस स्टेशन के ऐसे दिन बहुरेंगे, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।
विज्ञापन

छटींकरा से लेकर बांकेबिहारी मंदिर, निधिवन और सुदामा कुटी के मार्ग को ऐसा कर दिया है कि जिससे देखने के बाद हर कोई मोहित हो रहा है। जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार से सभी विभागों के कार्य निर्धारित कर रखे थे। सभी विभाग अपने अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed