फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Valentine's Day celebrated in the courtyard of Bankebihari

मथुरा: बांकेबिहारी के आंगन में मनाया वेलेंटाइन डे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Valentine's Day celebrated in the courtyard of Bankebihari
मथुरा। -वैलेंटाइन डे पर अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के लिए मां के साथ गुलाब लेकर पहुंचीं बरेली
वृंदावन (मथुरा)। प्रेम और भक्ति की भूमि वृंदावन में मंगलवार को देश भर से आए सैकड़ों लोगों ने वैलेंटाइन डे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चरणों में मनाया। कई जोड़े तो वैलेंटाइन डे पर भगवान के श्री चरणों में अपने प्रेम का इजहार करते दिखे। वहीं कई दंपती ने आगे के जीवन में खुशियों की कामना ठाकुरजी से की।
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की क्रीड़ा भूमि तीर्थ नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। उम्र की सीमाओं और समाज के बंधनों से बेपरवाह कई लोग आराध्य के समक्ष खड़े होकर दर्शन कर वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दे रहे थे। पति-पत्नी ने एक-दूसरे को गुलाब भेंट कर साथ रहने की कसमें भी खाईं। इसके साथ ही ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई परिवारों ने वैलेंटाइन डे पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा भी दी।
विज्ञापन

फूलों की बिक्री में हुई वृद्धि
वैलेंटाइन डे पर वृंदावन के मंदिरों के पास गुलाब के फूलों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई। वैसे वृंदावन में फूल व्यवसाय पर कभी मंदी नहीं आती, लेकिन वैलेंटाइन के मौके पर फूलों की बिक्री में लगभग 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। खासकर बांकेबिहारी मंदिर के पास गुलाब के फूलों की बिक्री अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 रुपये का बिका गुलाब का फूल
वैलेंटाइन डे का असर वृंदावन में बिकने वाले गुलाब के फूलों पर भी पड़ता दिखाई दिया। बीते दिनों 25 रुपये का एक गुलाब का फूल मंगलवार को 50 रुपये का बिका।
- बबूल सैनी ,फूल विक्रेता।
हम आज ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के श्री चरणों में वैलेंटाइन डे मनाने आए हैं। हमारी ठाकुरजी से यही प्रार्थना है कि हमारे जीवन में कोई कष्ट न आए। दोनों खुशी-खुशी हंसकर जीवन का आनंद लें।

- अंजली और सौरभ- निवासी नोएडा,
जीवन मेें न आए कोई परेशानी
बरेली से परिवार के साथ आईं रेनू बेटी, राधिका, कृतिका और वैशाली के जीवन में खुशियों की मनोकामना ठाकुर बांकेबिहारी से की। उन्होंने कहा कि अब तक जीवन में कोई परेशानी नहीं आई आगे भी जीवन आनंद से व्यतीत हो यही कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed