फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Utah appeals to teachers, do not do election duty if you feel ill

मथुरा: यूटा की शिक्षकों से अपील, तबियत खराब लगे तो न करें चुनाव ड्यूटी

Wed, 21 Apr 2021 05:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Utah appeals to teachers, do not do election duty if you feel ill
मथुरा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच होने जा रहे चुनाव प्रक्रिया में लगे प्राथमिक शिक्षकों की बिगड़ती तबियत को लेकर शिक्षकों ने गुहार लगाई है कि सरकार पंचायत चुनाव स्थगित कर दें। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण पिछले सप्ताह में बेसिक शिक्षा के कई शिक्षक व अधिकारी अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा के जिलाध्यक्ष अंशुल गौतम ने बताया कि यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने एक अपील जारी कर कहा है कि यदि शिक्षक को अपनी तबियत जरा-सी भी खराब लग रही है तो चुनाव ड्यूटी पर न जाएं, निलंबित हो जाएं। निलंबन को बाद में देखा जाएगा, क्योंकि जान बचाना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यदि सरकार को हमारी जान की परवाह नहीं है, तो हमें ये खुद ही आगे आना होगा कि हमारे लिए क्या जरूरी है। शिक्षकों से पिछले एक साल से कई तरह के काम लिए जा रहे हैं, लेकिन अब पंचायत चुनाव में संक्रमण घर तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हम सभी काम कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों को विश्वास दिलाया है कि शिक्षक हित में यूटा निरंतर उनके साथ रहेगा। चुनाव महत्वपूर्ण है, लेकिन जीवन अतिमहत्वपूर्ण। इसीलिए सबसे पहले जीवन को प्राथमिकता देने का आह्वान है। डॉ. भगतसिंह, प्रशांत सारस्वत, जतिन, कृपाल सहित यूटा के पदाधिकारी और सदस्यों ने कहा है कि जनपद के ऐसे शिक्षक और शिक्षिकाएं जिनका स्वास्थ्य ठीक न हों तो चुनाव ड्यूटी में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed