फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Used to steal luxury cars, robbed, vicious with a partner

मथुरा: लग्जरी गाड़ियां चुराकर करता था लूट, साथी के संग दबोचा शातिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Used to steal luxury cars, robbed, vicious with a partner
मथुरा। हाईवे पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी सम्राट व अन्य बदमाश।
मथुरा। हाईवे पुलिस ने ५० हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर सम्राट गुर्जर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की जीप कंपास बरामद हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि सतोहा बैरियर पर चेकिंग के वक्त पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। चोरी की चार पहिया जीप कंपास गाड़ी में बैठे थाना सदर बाजार से ५० रुपये के इनामी अपराधी और थाना हाईवे के हिस्ट्रीशीटर संदीप उर्फ सम्राट निवासी नगला बोहरा और उसके साथ वीरेंद्र उर्फ मथुरी निवासी छटीकरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इनके पास एक रायफल 315 बोर, तमंचा बरामद हुए हैं। पकड़ी गई गाड़ी चोरी की है, जिसमें दो फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थीं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की यह कंपास गाड़ी दोनों ने मिलकर राजेंद्र नगर दिल्ली से चोरी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यह लोग लग्जरी गाड़ियां चोरी करके उनसे लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। सम्राट के खिलाफ मथुरा में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, अनुज कुमार, मोहित कुमार व सर्वेश कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed