फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Udyog Vyapar Mandal not involved in Bharat Bandh of 27

मथुरा: 27 के भारत बंद में उद्योग व्यापार मंडल शामिल नहीं

Sat, 25 Sep 2021 08:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Udyog Vyapar Mandal not involved in Bharat Bandh of 27
मथुरा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किसान संगठनों के 27 सितंबर के भारत बंद में शामिल न होने और बंद के आह्वान को वामपंथी साजिश बताते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गोविंद गंज स्थित कार्यालय पर बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने इस निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वैसे ही व्यापार की स्थिति खराब है। छोटे-बड़े, मध्यम व्यापारी मुश्किलों से अपने कर्मचारियों को वेतन दे पा रहा है। पिछले एक साल से देश के कुछ बॉर्डरों पर चल रहे धरना प्रदर्शन ने व्यापार को और बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ गया है।
विज्ञापन

किसान संगठनों को धरना खत्म करके सरकार से बात करनी चाहिए ना कि आम जनता को संकट में डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर के भारत बंद में व्यापारी शामिल नहीं होंगे और आम दिनों की तरह बाजार खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशोर भरतिया ने कहा कि वामपंथी दल किसानों के नाम पर देश का विकास रोकने वाली राजनीति कर रहे हैं। इस लिए व्यापारी बंद के पुरजोर विरोध में है और बाजार पहले की तरह खुलेंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय अल्पाइन, नवीन नागर, चिराग अग्रवाल, राकेश गर्ग आढ़ती, बालकिशन चतुर्वेदी, अरविंद पांडे, राजकुमार कप्पू, सोनू, पवन अग्रवाल, वृंदावन अध्यक्ष पार्षद वैभव अग्रवाल, कोसी अध्यक्ष संजय गर्ग, ललित गुप्ता बलदेव अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed