फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two youths died of snakebite while working on the farm

मथुरा: खेत पर काम करते समय सर्पदंश से दो युवकों की मौत

Fri, 06 Aug 2021 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two youths died of snakebite while working on the farm
चौमुहां/बाजना (मथुरा)। चौमुहां ब्लॉक के गांव सिहाना एवं नौहझील ब्लॉक के गांव शल्ल में सर्पदंश से दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सिहाना निवासी किसान वीरेंद्र सिंह का पुत्र रोहित सिंह (23) विगत दिन सुबह खेत पर काम करने गया था। काम करने के दौरान उसे सर्प ने दस लिया। थोड़ी देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे मथुरा तथा आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। रोहित ग्राम प्रधान तुलाराम पहलवान का भतीजा था। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।

गांव शल्ल में अजीज पुत्र फकीर पशुओं के लिए सुबह घर से चारा लेने के लिए खेत पर गया था। चारा काटते समय अजीज को सर्प ने डस लिया। परिजन उसे वायगीरों के पास ले गए, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। कोलाहर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार तेवतिया ने बताया कि अजीज सुबह 10 बजे पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर गया था। सांप ने काट लिया। उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed