फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two sides clashed over the complaint of distribution of ration in Ikhu, fiercely

मथुरा: ईखू में राशन वितरण की शिकायत को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर बवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two sides clashed over the complaint of distribution of ration in Ikhu, fiercely
मथुरा। फायरिंग के बाद तमंचे को छीनता एक युवक। - फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील के गांव ईखू में शनिवार को राशन वितरण की शिकायत को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इसमें नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव के प्रेम नारायन शर्मा की पत्नी राधा देवी के नाम राशन की दुकान है। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के ही ईश्वर चंद शर्मा पक्ष ने डीएम कार्यालय में शिकायत की कि गांव ईखू में राशन वितरण में घटतौली हो रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि राशन डीलर मनमानी करता है और सभी के राशन से दो-दो किलो राशन काट कर देता है। शिकायत के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष वर्मा टीम के साथ गांव ईखू पहुंचे। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और राशन डीलर अपना-अपना पक्ष रख रहे थे। तभी अचानक दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते जांच टीम के सामने ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग भी हुई। करीब 35 मिनट तक दोनों ओर से बवाल हुआ। झगड़े की सूचना मिलते ही एसडीएम मांट आदित्य प्रजापति, सीओ नेत्रपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव भी मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए।

मौके से उपद्रवी भाग खड़े हुए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि ईखू में हुए विवाद में दोनों पक्षों से 7-8 लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। झगड़े में कृष्ण कुमार, डोरी लाल शर्मा, ईश्वर चंद, वीरेंद्र पाठक, प्रेम नारायन शर्मा, ललित शर्मा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed