{"_id":"611fbfdc8ebc3e79c52b6ecb","slug":"mathura-toll-hooliganism-unbearable-puran-prakash-mathura-news-agr504418815","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: टोल पर गुंडागर्दी बर्दाश्त से बाहर: पूरन प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: टोल पर गुंडागर्दी बर्दाश्त से बाहर: पूरन प्रकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। महुअन टोल पर नए पेटी ठेकेदारों के आने के बाद बढ़े झगड़ों के मद्देनजर शुक्रवार को क्षेत्र के लोग विधायक पूरन प्रकाश के फार्म हाउस पर एकत्रित हुए। लोगों की समस्या गंभीर देख विधायक ने टोल अधिकारियों और पेटी ठेकेदार तथा पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को भी फार्म हाउस पर बुलाया। पिछले दिन टोल पर हुई घटना की भर्त्सना की गई। विधायक ने कहा कि टोल पर गुंडागर्दी बर्दाश्त से बाहर है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि टोल पर स्थानीय लोगों के साथ गुंडागर्दी और बदतमीजी बर्दाश्त नहीं होगी। टोल अधिकारी और कर्मचारी अपने व्यवहार में परिवर्तन कर लें। सीओ रिफाइनरी ने कहा कि जो भी लॉ एंड ऑर्डर को भंग करेगा, उसे जेल जाना पड़ेगा। हाईवे अथॉरिटी के निशित शर्मा ने बताया नियमानुसार ही कार्य करेंगे, जो एनएचएआई से हमें आदेश मिलेंगे, उसका पूरा पालन किया जाएगा।
टोल मैनेजर विक्रम सिंह ने बताया लोकल गाड़ियों के पास बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनूप चौधरी, पंकज प्रकाश, तरुण प्रकाश, थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह, सुरेश तरकर, प्रेम सिंह प्रधान, पूरन पहलवान, योगेश प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, अजीत सिंह छौंकर, फूल सिंह, जनार्दन पहलवान, गब्बर सिंह, पारस सिंह, राम पाठक, धर्मेंद्र दीक्षित, कप्तान सिंह, जगन्नाथ चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
आरोपी न पकड़े जाने से टोलकर्मियों में आक्रोश
बृहस्पतिवार को आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर महुअन टोल प्लाजा पर मारपीट व 60 हजार रुपये लूटने की घटना के बाद टोलकर्मियों में आक्रोश है। कार्रवाई न होने से आरोपी टोलकर्मियों को धमकियां दे रहे हैं। टोल प्लाजा प्रबंधक विक्रम सिंह ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व अवैध कारोबार में लिप्त हैं और ट्रकों को बिना टोल दिए ही निकालना चाहते हैं। आरोप है कि सत्तादल से जुड़े एक नेता की शह पर मारपीट की गई है।