फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Tirobhav festival concluded, thousands of devotees circumambulated Radhakund-Shyam Kund

मथुरा: तिरोभाव महोत्सव संपन्न, हजारों भक्तों ने लगाई राधाकुंड-श्याम कुंड की परिक्रमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Tirobhav festival concluded, thousands of devotees circumambulated Radhakund-Shyam Kund
राधाकुंड में गौड़ीय संत अनंत दास के तिरोभाव महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाले गए डोले में शामिल श्र? - फोटो : MATHURA
राधाकुंड (मथुरा)। अपना पूरा जीवन राधाकृष्ण की भक्ति को समर्पित करने वाले श्रीपाद रघुनाथ दास गद्दी के संत अनंत दास के तीन दिवसीय तिरोभाव महोत्सव का संत-विद्वत सम्मेलन, राधाकुंड-श्यामकुंड की परिक्रमा एवं भंडारे के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

गुरु भक्ति में डोले के साथ हरिनाम संकीर्तन करते हुए संगम कुंड की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा में देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु राधाकृष्ण की भक्ति के गीतों पर नाचते गाते चल रहे थे। संत विद्वत सम्मेलन में महंत केशव दास ने बताया कि संत परंपरा में महाराज 500 साल पुरानी रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के 35वें महंत थे। उन्होंने चार भाषाओं में सैकड़ों ग्रंथों की रचना की। देश ही नहीं विदेश में हिंदी, संस्कृत, बांग्ला व अंग्रेजी में प्रवचन करते थे।
विज्ञापन

गिरिराज तलहटी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष अशोक नारायण ने बताया कि महाराज जी की भक्ति का हजारों भक्त अनुसरण कर स्वयं को कृतार्थ कर रहे हैं। निताई दास, बिहारी बाबा, विश्वनाथ, परीक्षित दास, बलराम दास, श्रीकांत दास, सुवल दास, विशंभर दास, लोचन दास, अमल दास, ईसान, जगन्नाथ, लोकनाथ, आनंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed