{"_id":"630b932195c4262a491a7856","slug":"mathura-three-students-drowned-while-bathing-in-mansi-ganga-two-rescued-one-dead-mathura-news-mtr523007398","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: तीन छात्र मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूबे, दो बचाए, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: तीन छात्र मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूबे, दो बचाए, एक की मौत
विज्ञापन
मथुरा। मानसी गंगा में डूबकर हुई छात्र की मौत के बाद अस्पताल में बैठे परिजन।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। मंगोलपुरी दिल्ली से गोवर्धन टूर पर आए छात्रों के ग्रुप के तीन छात्र मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूब गए। दो छात्रों को सकुशल पानी से निकाल लिया गया, जबकि तीसरे छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार की रात एसएलसी कोचिंग सेंटर मंगोलपुरी दिल्ली से शिक्षक निरंजन पुत्र शंभू बस द्वारा 48 छात्रों का टूर लेकर गोवर्धन पहुंचे। मुकुट मुखारबिंद मंदिर में गिरिराज दर्शन के उपरांत रविवार की सुबह छात्र मानसी गंगा में स्नान करने उतरे।
स्नान के दौरान तरुण कुमार, तुषार, आशुतोष पानी में डूबने लगे। अन्य छात्रों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तुषार एवं आशुतोष को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि तरुण कुमार (18) पुत्र परमानंद निवासी क्यू ब्लॉक मंगोलपुरी दिल्ली गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला। उसे गोवर्धन के सीएचसी पर लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि कोचिंग सेंटर से छात्रों का ग्रुप गोवर्धन आया था, तीन छात्र मानसी गंगा में डूबे थे, दो को सकुशल बचा लिया, एक छात्र की मौत हुई है।