{"_id":"62e9359f856d0c420a1f4b1b","slug":"mathura-thousands-looted-by-beating-father-and-son-in-raya-mathura-news-mtr5217525142","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Loot in Mathura: बाइक सवार बदमाशों ने पिता पुत्र से लूटे 60 हजार रुपये, विरोध पर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loot in Mathura: बाइक सवार बदमाशों ने पिता पुत्र से लूटे 60 हजार रुपये, विरोध पर बेरहमी से पीटा
Wed, 03 Aug 2022 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:18 AM IST
सार
मथुरा के राया क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की रात लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान से लौट रहे पिता-पुत्र को तमंचा दिखाकर रोक लिया। उनसे 60 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के राया क्षेत्र में सोमवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। तमंचा दिखाकर उनसे 60 हजार रुपये लूट कर भाग गए। मारपीट में घायल पिता की हालत गंभीर है। घटना के संबंध में थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव ककरेटिया निवासी सत्यप्रकाश अग्रवाल उर्फ बंटी पुत्र गंगाधर अग्रवाल की बलदेव रोड राया में अग्रवाल प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार की रात 10:30 बजे दुकान बंदकर सत्यप्रकाश, पिता गंगाधर के साथ बाइक से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ककरेटिया निवासी सत्यप्रकाश अग्रवाल उर्फ बंटी पुत्र गंगाधर अग्रवाल की बलदेव रोड राया में अग्रवाल प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार की रात 10:30 बजे दुकान बंदकर सत्यप्रकाश, पिता गंगाधर के साथ बाइक से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
तमंचा दिखाकर पिता-पुत्र को रोका
गांव नगला दखिनी से आगे कुरसंडा बंबा मोड़ ककरेटिया के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोनों को रोक लिया तथा मारपीट की। थैले में रखे 60 हजार रुपये, एक मोबाइल, थैले में रखी दुकान की चाबियां और हिसाब के कागज आदि लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान पिता-पुत्र घायल हो गए। लूट के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ महावन रविकांत पाराशर, थाना राया प्रभारी ओम हरि वाजपेयी और थाना जमुनापार पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।