फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Third phase of vaccination starts in the district

मथुरा: जनपद में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू

Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Third phase of vaccination starts in the district
मथुरा। सोमवार से देश में कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो गया। इसमें 60 साल से अधिक उम्र वालों को टीका लगेगा। जिले में भी यह कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले दिन जनपद के सरकारी और गैरसरकारी तीन अस्पतालों में दो सौ से अधिक बुजुर्गों को कोरोना की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को मथुरा के जिला अस्पताल, लक्ष्मी नगर स्थित प्राथमिक सामुदायिक केंद्र और प्राइवेट गोपीकृष्ण नर्सिंग होम में सांकेतिक शिविर लगाया गया। यहां 55 वर्ष से अधिक लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

जनपद में 3,80,625 बुजुर्गों की सूची तैयार
देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। केंद्र और राज्य सरकार से मिली गाइडलाइन के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने 50 वर्ष से अधिक लोगों की सूची तैयार कर ली है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से जनपद में 3,80,625 लोग 50 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इन सभी को कोरोना की वैक्सीन दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की गाइडलाइन मिलने के बाद विभाग ने बुजुर्ग लोगों की सूची तैयार कर ली है। इस बार अभियान ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर होगा। टीकाकरण के लिए जनपद में 203 सेशन लगेंगे। इस बार शहरी और ग्रामीण अंचल में एक साथ टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। इस टीकाकरण कार्य में आईएमए का भी सहयोग लिया जाएगा।

- डॉ. राजीव गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ
आईएमए सरकार के साथ मिलकर कर रहा काम
-कोरोना वायरस के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान में आईएमए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। जनपद में आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाले लगभग 15 अस्पताल हैं। यह सभी तीसरे चरण के अभियान के लिए सरकार का पूरा सहयोग करेंगे।
-डॉ. मनोज गुप्ता, सचिव आईएमए मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed