फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: theft of Rs 4.10 lakh by breaking lock of ASI house

मथुरा: एएसआई के बंद मकान का ताला तोड़कर 4.10 लाख रुपये की चोरी

Tue, 02 Mar 2021 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mathura: theft of Rs 4.10 lakh by breaking lock of ASI house
मथुरा। बीएसएफ के एएसआई के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर चार लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। एएसआई परिवार के साथ मां के निधन के चलते हाथरस गए थे। लौटकर आए तो देखकर दंग रह गए। चंदनवन में हुई चोरी की वारदात की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना हाईवे के इसी-19 चंदनवन निवासी प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र श्रीकृष्ण शर्मा बीएसएफ में एएसआई हैं। 25 फरवरी को एएसआई की मां कुसुमलता का निधन हो गया। एएसआई परिवार के संग हाथरस चले गए। दोपहर में नानी के घर इंद्रप्रस्थ से आई एएसआई की बेटी अनुभा शर्मा ने ताला टूटा देखा तो दंग रह गई। पिता को फोन किया तो वह भी हाथरस से लौट आए। हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। दिनदहाड़े चंदनवन के मकान में हुई चोरी से हर कोई दहशत में है। एएसआई ने बताया कि चार लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा करके चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed