फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The young man who was injured by the bullet was suffering, the police kept making videos

मथुरा: गोली लगने से घायल युवक तड़प रहा था पुलिस बनाती रही वीडियो

Mon, 21 Jun 2021 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The young man who was injured by the bullet was suffering, the police kept making videos
चौमुहां (मथुरा)। शनिवार को जैंत में गोली लगने से घायल हुए युवक की मौत के मामले में सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से मौके पर पहुंची पुलिस की संवेदनहीनता सामने आयी है। वीडियो में पैर में गोली लगने से एक युवक तड़प रहा है। पुलिस उससे जांच के नाम पर उल्टे-सीधे सवाल कर रही है। पुलिस घटना स्थल पर बीयर की बोतलें खोजती दिख रही है।
विज्ञापन

भरतिया मार्ग पर जैंत निवासी मोनू (30) पुत्र दिगंबर सिंह शनिवार की देर शाम खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी ने उसके पैर में गोली मार दी थी। जैंत पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल के पैर से खून बह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस उसका वीडियो बनवाती रही। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दलवीर सिंह उर्फ भूरा ने कहा है कि यदि चौकी इंचार्ज घायल मौनू को समय पर अस्पताल भेज देते तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

युवक की मौत के लिए जैंत पुलिस जिम्मेदार है। लोगों का कहना है कि जिस वक्त घायल युवक को अस्पताल ले जाने की जिम्मेदारी थी उस समय चौकी इंचार्ज युवक का वीडियो बनवाते रहे और घायल तड़पता रहा। उसके पैर से काफी खून बह गया। काफी देर बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अधिक खून बह जाने से उसकी अस्पताल में मौत हो गई। लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जैंत पुलिस पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। एसएसपी से चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed