फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The truck hit the cow, the cow was dragged for two km

मथुरा: ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, दो किमी तक घिसटती गई गाय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The truck hit the cow, the cow was dragged for two km
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र में हाईवे पर एक ट्रक ने गाय को टक्कर मार दी। गाय ट्रक में फंस गई। चालक दो किलोमीटर तक गाय को घसीट कर ले गया। ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छाता र्सेरा की तरफ से जा रहे ट्रक ने अकबरपुर हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक गाय को टक्कर मार दी। गाय ट्रक में फंस गई। गाय में टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक की स्पीड तेज कर दी। चालक दो किलोमीटर तक गाय को घसीटता ले गया।
विज्ञापन

आम्रपाली के सामने गाय को ट्रक के नीचे घिसटते हुए जाते देखा तो ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया। चौमुहां फ्लाईओवर के ऊपर ग्रामीणों ने ट्रक रुकवा लिया। जैंत पुलिस पहुंच गई। जेसीबी बुलाकर गाय को दफनाया गया। ग्रामीण रामवीर सिसौदिया ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed