फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The land of Ashtasakhi Kund will be free from possession, will be beautified

मथुरा: अष्टसखी कुंड की जमीन होगी कब्जा मुक्त, होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 03 Jul 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The land of Ashtasakhi Kund will be free from possession, will be beautified
गोवर्धन/राधाकुंड (मथुरा)। गिरते भूगर्भ जल संचयन के लिए एसडीएम ने अच्छी पहल की है। एसडीएम ने राधाकुंड क्षेत्र में प्राचीन अष्टसखी कुंड की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर जल संचयन के लिए संरक्षित करने के तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहयोग से कुंड के निकट स्थित नाले पर चेकडैम बनाने की योजना तैयार कर रहा है। शीघ्र ही कुंड का सौंदर्यीकरण कराकर उसके निकट होकर जा रहे नाले में बहने वाले वर्षा के पानी को रोकने के लिए चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राधाकुंड में प्राचीन अष्टसखी कुंड की भूमि रकवा 3.518 हेक्टेयर की कुछ जमीन पर भूमाफिया ने कॉलोनी विकसित कर दी है। इस समय कुंड का अस्तित्व केवल सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसडीएम राहुल यादव ने गिरते भूगर्भ जल को लेकर चिंता जताते हुए राजस्व टीम गठित कर कुंड की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर, वहां जल संचयन के लिए चेकडैम बनाने की योजना प्रस्तावित की है।
विज्ञापन

प्राचीन अष्टसखी कुंड की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर तार फेंसिंग कराई जाएगी। जल संचयन के लिए चेकडैम की प्रस्तावित योजना पर सिंचाई विभाग काम कर रहा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहयोग से शीघ्र कुंड का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल यादव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed