फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The first fast was spent in the worship of God

मथुरा: खुदा की इबादत में बीता पहला रोजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The first fast was spent in the worship of God
मरकज मस्जिद में दुआ करते बच्चे। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। रविवार को पहले रोजे पर रोजेदारों में गजब का उत्साह दिखा। सुबह उठकर सभी ने सहरी खाने के बाद फजर की नमाज अदा की। बड़ों के साथ छोटे बच्चों ने भी रोजा रखा। शाम को रोजेदारों ने खजूर, फल और शिकंजी से इफ्तार किया।
विज्ञापन

गर्मी की तपिश के बावजूद रोजेदारों ने चेहरों पर रमजान की खुशी झलकती रही। शाम को इफ्तार के बाद रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की और फिर रात को मस्जिदों में नमाज ए तरावीह का सिलसिला शुरू हुआ। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के बीच रहमत और बरकत के महीने रमजान का आगाज हो चुका है।
विज्ञापन

तपिश रोजेदारों का इम्तिहान लेगी। इस बार अप्रैल के महीने में रोजेदारों को 28 रोजे रखने होंगे। जबकि अप्रैल के पहले हफ्ते में ही पारा 39 डिग्री हो चुका है। ऐसे में करीब 15 घंटे से अधिक समय तक भूखे प्यासे खुदा की इबादत में मौसम रोजेदारों का इम्तिहान लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम को चांद-ए-दीदार के साथ ही रमजान की शुरुआत हो गई। रविवार को रोजेदारों ने पहला रोजा रखा। उधर, रमजान शुरू होते ही धूप ने बेहाल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed