फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The files of schemes ran as soon as the code of conduct appeared

मथुरा: आचार संहिता लगते ही दौड़ीं योजनाओं की फाइलें

Fri, 26 Mar 2021 07:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The files of schemes ran as soon as the code of conduct appeared
मथुरा। पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगते ही प्रशासन चुनावी मोड़ पर आ गया है। शुक्रवार को इसकी सूचना मिलते ही सभी कार्यालयों में रुकी पड़ीं भुगतान संबंधी फाइलों पर अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर आगे बढ़ाया। नए सिरे से होने वाले भुगतानों पर आचार संहिता हटने तक रोक लगा दी गई है। पूरे दिन सरकारी कार्यालयों में आचार संहिता को लेकर अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

आचार संहिता के बारे में सबसे पहले मोबाइलों पर मैसेज वायरल हुआ। हालांकि थोड़ी देर बाद डीएम कार्यालय से भी इसकी सूचना दी गई। सूचना के मिलाने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जहां की तहां थम गईं। बाबुओं द्वारा फाइलों को पूरा करके उनके भुगतान संबंधी कागजात पूरे कर दिए गए और नए भुगतानों को आचार संहिता खत्म होने तक रोक दिया गया। प्रदेश सरकार द्वारा सिंचाई से लेकर दिव्यांगजन, विधवा पेंशन, शादी अनुदान आदि के अलावा अन्य योजनाओं के पुराने भुगतान की फाइलों को चालू रखा जा रहा है।
विज्ञापन

अटक सकता है सरकारी भुगतान
आचार संहिता लगने के बाद बहुत सा सरकारी पैसा कार्यालयों द्वारा वापस किया जा सकता है। बहुत सी सरकारी योजनाओं को शुरू तक नहीं किया गया था। इन योजनाओं की धनराशि भी सरकारी खातों में ही पड़ी रह गई है। यह धनराशि समय से काम पूरा न होने के कारण शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैक डेट में भी कुछ भुगतानों पर हस्ताक्षर
आचार संहिता लगने के बाद भुगतान संबंधी पूरा रिकॉर्ड अभी कार्यालयों के पटल पर ही है। जिसके चलते बहुत सी योजनाओं के भुगतान संबंधी हस्ताक्षर 11 बजे बाद किए गए हैं और दो-तीन दिन तक किए जाते रहेंगे। लेकिन यह हस्ताक्षर आचार संहिता से पूर्व की तारीख और समय पर ही होंगे।
नए काम रुके
आचार संहिता लगते ही प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न योजनाओं के नए कामों को रोक दिया गया है। जो पूर्व से चल रहे थे वह चलते रहेंगे।
- डॉ. नितिन गौड़, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed