फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The devotees of Rajadhiraj are dancing on the lines of Holi.

मथुरा: होली के रसियाओं पर झूम रहे राजाधिराज के भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The devotees of Rajadhiraj are dancing on the lines of Holi.
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में रंग गुलाल के बीच नाचते श्रद्धालु।
मथुरा। ब्रज के सुप्रसिद्ध रसिया गायन का आनंद श्रद्धालु ले रहे हैं। देश-प्रदेश से आए तीर्थयात्री पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में दर्शन झांकी के दौरान होली के रसियाओं पर झूमते हैं।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि रविवार को एकादशी पर प्रात:काल से ही मंदिर की सभी झांकियों के दर्शन में एक अलग सा उत्साह देखने को मिला है। प्रात:काल 10 से 11 बजे राजभोग के दर्शन में ब्रज के सुप्रसिद्ध रसियाओं की धुन पर भक्त नाचते रहे।
विज्ञापन

भक्तों में होली का आनंद देखते ही बन रहा था। गुलाल के साथ लोगों ने एक-दूसरे के साथ होली खेली। ठाकुरजी की जयजयकार करते हुए आनंदित हुए। होली के रसियाओं का यह क्रम निरंतर अभी जारी रहेगा। दिन प्रतिदिन इसी प्रकार ठाकुरजी के विविध मनोरथ भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहुंच रहे भक्त अपने लड्डू गोपाल को भी साथ लेकर आ रहे हैं। रोहतक से आईं पूजा अपने लड्डू गोपाल के साथ होली खेलते हुए खुश थीं। उन्होंने बताया कि कि रोहतक से मथुरा में लड्डू गोपाल को होली खिलाने के लिए साथ लेकर आई हैं। फिरोजपुर पंजाब की मीनू भी लड्डूगोपाल के साथ द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचीं। वे होली का मंदिर में दृश्य देख आनंद में झूम उठीं।
कांवड़िया पहुंचे ब्रजभूमि, भोलेनाथ की हो रही जय जयकार
महाशिवरात्रि के लिए कांवड़िया गंगाजल लेकर भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि पहुंचने लगे हैं। गंगा की ओर से मथुरा के रास्तों पर कांवड़ियों के स्वागत के लिए धूम मची है। शिवभक्त नाचते गाते हुए कांवड़ियों का स्वागत कर रहे हैं।

एक मार्च को महाशिवरात्रि है। इसीदिन शिवभक्त गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करेंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त राजघाट, रामघाट और सोरोजी से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। कांवड़ियों के काफिलों का अब आगमन होने लगा है। बड़ी संख्या में कांवड़ियों की मौजूदगी सड़कों पर नजर आ रही है। कंधे पर कांवड़ लेकर भक्त शिवजी की जय जयकार करते हुए चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed